छत्तीसगढ़सामाजिक

महंगाई भत्ते सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन करेगा चरणबद्ध आंदोलन-आर एन ध्रुव*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ कलम रख मशाल उठा चरणबद्ध आंदोलन 14 सूत्रीय माँग पत्र पर एक-जुटता के साथ माह दिसंबर वर्ष 2020 में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा के नेतृत्व में विराट आंदोलन किये थे।
14 सूत्रीय माँग पत्र के लंबित माँगों को पूर्ण कराने हेतु आंदोलन की रूपरेखा तय की गई है।इस हेतु रायपुर में आयोजित हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैठक में 20 अगस्त को लिए गये निर्णय अनुसार 25 से 31अगस्त तक प्रतिदिन विरोध दर्ज किया जायेगा।छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रान्त/संभाग/जिला के समस्त पदाधिकारीगण, सम्बद्ध एवं सहयोगी संगठनों के प्रांताध्यक्ष/महामंत्री तथा संभाग/जिला/विकासखंड/तहसील/नगर इकाई के पदाधिकारीगण काला पट्टी लगाकर 14 सूत्रीय माँगपत्र तथा देय तिथि से महँगाई भत्ता स्वीकृति के लिए राज्य शासन का ध्यान आकृष्ट करने हेतु छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबद्ध एवं सहयोगी संगठनों के सम्मानित सदस्यों से विरोध दिवस में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील किये हैं।
ज्ञात हो जुलाई 2019 देय तिथि से महंगाई भत्ता सहित कुल 28 % महँगाई भत्ता सरकार ने लंबित रखा है।साथ ही वेतन विसंगति, पदोन्नति/समयमान, 7 वे वेतनमान का बकाया एरियर्स/ गृहभाड़ा भत्ता,चार स्तरीय वेतनमान स्वीकृति,पेंशनर्स के मुद्दों सहित अन्य लंबित माँगो को मजबूती से 3 सितंबर के आंदोलन में रखा जावेगा।
संघ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव द्वारा समस्त जिला अध्यक्षो से अपील किये हैं कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर 3 सितंबर 2021 को प्रस्तावित कलम बंद आंदोलन में प्रदेश भर के समस्त कर्मचारी-अधिकारी को अवकाश लेकर प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रेरित करें।