ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकाररायपुर

मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी भी देंगे मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक दिन का वेतन

Spread the love

भिन्न छत्तीसगढ़

,  12 Apr , 2020 04:41 PM Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws
मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी भी देंगे मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक दिन का वेतन

रायपुर। संकट के इस समय में समाज का हर वर्ग स्वस्फूर्त होकर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के माध्यम से नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के नियंत्रण के उपायों एवं प्रदेश के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए स्वस्फूर्त होकर मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक दिन का मूल वेतन देने का निर्णय लिया है। सभी वर्ग के लोगों ने अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार मुख्यमंत्री सहायता कोष में बढ़-चढ़कर योगदान देते आ रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों व मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *