दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर तिल्दा नेवरा स्टेशन में संरक्षा सेमिनार का आयोजन
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
दिनांक 16 जुलाई 2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन , यांत्रिक, सिग्नल एवं दूरसंचार, इंजीनियरिंग तथा राजभाषा विभाग के कर्मचारियों के साथ तिल्दा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-
स्पैड से बचाव के लिए बरती जानेवाली सावधानियां एवं आई बी सिग्नल पार करने का तरीका, सिग्नल विभाग के द्वारा बरती जाने वाली वर्षाकालीन सावधानियां एवं जंग लगा हुआ रेल परिक्षेत्र में डी सी ट्रैक सर्किट का रखरखाव, शंटिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां एवं गाड़ियों का सिक्योरिंग तथा रिलिजिंग, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा बरती जानेवाली वर्षाकालीन सावधानियां एवं गेटकीपर का कार्य, गुड्स शेड एवं साइडिंग में लोड क्लियर के दौरान हॉट एक्सल, ब्रेक बाइंडिंग, डोर हीटिंग एवं तारपोलिन को लटकने से बचाव के लिए क्रु, ट्रेन मैनेजर एवं स्टेशन कर्मचारी के द्वारा की जाने वाली जांच, संरक्षा क्षेत्र की पारिभाषिक शब्दावली, हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण, प्राथमिक उपचार पेटी का प्रदर्शन तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन ।
इस संरक्षा सेमिनार में श्री सुरेश चन्द्र, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर, श्री निकेश कुमार पाण्डेय, राजभाषा अधिकारी/रायपुर एवं श्री प्रवीण कुमार, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर के साथ-साथ संरक्षा सलाहकारो ने संरक्षा सेमिनार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 73 लोगों ने भाग लिया।

