संभागायुक्त रायपुर के जांच आदेश पत्र पर संगठन की मांग पर होगा पुनर्विचार
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
युक्तियुक्तकरण प्रभावित शिक्षक संवर्ग के अभ्यावेदनों पर होगा साझा मंच के प्रतिनिधियों के समक्ष पुनः परीक्षण
डीईओ कार्यालय का घेराव 22 जुलाई तक के लिए की गई स्थगित*
*निराकरण नहीं होने की स्थिति में होगा 23 जुलाई को कार्यालय का*
विदित हो युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया अंतर्गत धमतरी जिले में जिला शिक्षा विभाग एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा की गई मनमानी, भर्राशाही एवं गंभीर त्रुटियों के निराकरण नहीं होने की स्थिति में शिक्षक साझा मंच जिला धमतरी के द्वारा दिनांक 17 जुलाई तक निराकरण करने तथा निराकरण नहीं होने की स्थिति में दिनांक 18 जुलाई को डीईओ कार्यालय का जंगी घेराव करने का अल्टीमेटम दिया गया था। अल्टीमेटम को दृष्टिगत रखते हुए एटीएम धमतरी रीता यादव मैडम के बुलावे पर शिक्षक साझा मंच के जिला संचालक गण डॉ. भूषण लाल चंद्राकार, अमित महोबे, दिनेश पांडे, दौलत राम ध्रुव की उपस्थिति में एडीएम रीता यादव मैडम की अध्यक्षता में एसडीएम धमतरी पीयूष तिवारी, डीईओ धमतरी टी आर जगदल्ले की उपस्थिति में जिलाधीश कार्यालय धमतरी में सकारात्मक चर्चा हुई। चर्चा में साझा मंच के जिला संचालक गण द्वारा अल्टीमेटम के सौंप गए बिंदुओं पर प्रमुखता एवं स्पष्टता से अपनी बात को अपर कलेक्टर मैडम के समक्ष रखी। जिसमें प्रमुख रूप से शिक्षक साझा मंच धमतरी के द्वारा दिनांक 13 जून को संभाग आयुक्त रायपुर को पूरे प्रमाण, तथ्य, दस्तावेज के साथ सौंपे गए शिकायत पत्र के आधार पर दिनांक 16 जून को रायपुर कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय धमतरी को पूरे प्रकरण में जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई अनुशंसित कर प्रतिवेदन मंगाया था, जिस पर आशानुरूप कार्रवाई नहीं हुई थी, जिस पर संगठन ने आपत्ति दर्ज कराई। जिस विषय में एडीएम मैडम द्वारा स्पष्ट रूप से डीईओ को निर्देशित किया गया कि संबंधित आवेदक साझा मंच को सुना जाना चाहिए था उनसे दस्तावेज लिया जाना चाहिए था एवं इस विषय में पुनर्विचार करते हुए शिक्षक साझा मंच को सुनवाई का अवसर प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया, दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही अनुशंसित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी कड़ी में प्रभावित शिक्षक संवर्ग के 122 अभ्यावेदन पर शिक्षक साझा मंच के प्रतिनिधियों के समक्ष एक-एक आवेदन का पुनः परीक्षण करने संबंधित सहमति बनी। उक्त मांगों के निराकरण के लिए दिनांक 22 जुलाई तक का समय लिया गया है। उक्त अवधि में यदि निराकरण नहीं होता है तो दिनांक 23 जुलाई को डीईओ कार्यालय का घेराव यथावत रहेगा। उक्त अवसर पर ब्लॉक संचालक धमतरी गेवाराम नेताम, चेतन लाल साहू, पदाधिकारी दीपक सहारे उपस्थित थे।
*डॉ भूषण लाल चंद्राकार*
*अमित महोबे*
*दिनेश पांडे*
*दौलत राम ध्रुव*
*जिला संचालक गण*
**शिक्षक साझा मंच धमतरी*

