Friday, May 22, 2026
Latest:
ग्रामीण विशेष

राज्यपाल ने पदयात्रियों से कहा तीन महीने में नगर पंचायतों का विघटन पंचायत में किया जायेगा

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

नगर पंचायत बस्तर को विघटन कर ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर पदयात्रा कर रहे ग्रामीणों का दल आज राजभवन पहुंच कर महामहिम राज्यपाल से राजभवन परिसर में महामहिम राज्यपाल से हुआ खुली चर्चा

महामहिम राज्यपाल द्वारा खुली चर्चा करते हुए बस्तर के पदयात्री

 

रायपुर :- विगत 3 अक्टूबर को नगर पंचायत बस्तर के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में स्थित बस्तर मांझीपारा में स्थित फिरनता आया के गुड़ी में सेवा अर्जी कर नगर पंचायत बस्तर को विघटित कर ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर बस्तर नगर पंचायत के ग्रामीणों का दल आज दिनांक 13/10/2021 को रायपुर स्थित राजभवन में महामहिम राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचा पदयात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए महामहिम राज्यपाल के द्वारा सभी पदयात्रा में शामिल ग्रामीणों को राजभवन परिसर में बुलाकर खुली चर्चा की गई और ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया है कि विगत 3 माह में नगर पंचायत बस्तर को विघटित कर ग्राम पंचायत बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की बात की गई महामहिम राज्यपाल के द्वारा ग्रामीणों को यह भी अवगत कराया गया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2008-09 में असंवैधानिक तरीके से 85 ग्राम पंचायतों को 27 नगर पंचायत बनाया गया है जिसके सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन को पत्राचार कर सम्बंधित 27 नगर पंचायत को विघटित कर ग्राम पंचायत बनाने की आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है जिस सम्बंध में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोई ठोस निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है अगर छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आने वाले कुछ महीनों में इन 27 नगर पंचायत को ग्राम पंचायत बनाने के लिए कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो महामहिम राज्यपाल के द्वारा अनुसूचित क्षेत्रों की संरक्षिका होने के नाते अपने संवैधानिक व कानूनी अधिकार का उपयोग कर इन 27 नगर पंचायत को ग्राम पंचायत बनाने की कार्यवाही की जाएगी। महामहिम राज्यपाल के आश्वासन के बाद भी ग्रामीणों अपने मांग को लेकर जब तक नगर पंचायत विघटित कर ग्राम पंचायत नही बन जाता हम सभी पदयात्रियों का दल यही रायपुर में धरने पर डटे रहेंगे इस पर पदयात्रियों को महामहिम राज्यपाल के द्वारा यह समझाइस दी गई कि शासकीय प्रक्रिया के तहत 3 माह का समय लगना ही है अगर आप सभी यहाँ पर धरने में बैठे रहने पर भी 3माह का समय लगेगा ही आप सबकी संरक्षिका होने के नाते मैं आप सभी को आश्वस्त कर रही हूं कि आपकी जायज मांग को जल्द पूरा किया जाएगा और मांगो को पूरा करने के लिए शासकीय नियम के तहत 3 माह का समय लगना तय है।

पदयात्रियों में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही

आप सभी को ज्ञात हो कि नगर पंचायत बस्तर के ग्रामीणों का पदयात्रा 3 अक्टूबर को बस्तर से प्रारंभ हुआ था जिसका जगह जगह पर स्वागत, समर्थन व रैली के माध्यम से प्रत्येक गांव व ब्लॉक में स्वागत व रैली के माध्यम से दूसरे गांव व ब्लॉक तक संबंधित ब्लॉक के सर्व आदिवासी समुदाय के सदस्यों द्वारा निर्धारित दूसरे ब्लॉक तक रैली के माध्यम से पदयात्रियों के साथ समर्थन किया जाता रहा और अनुसूचित क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायत और सर्व आदिवासी समाज के प्रत्येक समुदाय द्वारा नगर पंचायत बस्तर को विघटित कर ग्राम पंचायत बनाने के लिए अपना अपना समर्थन पत्र राज्यपाल के नाम अनुवीभागियअधिकारी व जिला कलेक्टर को सौपा गया था।

आज के खुली चर्चा राजभवन परिसर में महामहिम राज्यपाल से चर्चा में नगर पंचायत बस्तर के 7 पार्षद सहित अध्यक्ष डोमाय मौर्य जी, पार्षद रामचन्द बघेल, बंशीधर बघेल, लक्ष्मण कश्यप,हेमबति कश्यप,सीताराम कश्यप,बुधराम बघेल, गणेश कश्यप, बोंडका कश्यप, उज्वला नाग, शंकर कश्यप व बस्तर नगर पंचायत से पदयात्रा कर राजभवन तक पहुंचे बस्तर नगर पंचायत के समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।

साथ ही प्रतिनिधि मंडल के समर्थन में उपस्थित सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई जी, जिला बस्तर से युवा प्रभाग अध्यक्ष संतु मौर्य जी, जिला कांकेर के युवा प्रभाग अध्यक्ष योगेश नरेटी जी, लखेश्वर कश्यप, पूरन कश्यप, बनसिंग मौर्य, बामदेव भारती और सर्व आदिवासी समाज से समर्थन के लिए प्रत्येक जिले से आये जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज व सदस्य 300 से अधिक संख्या में उपस्थित रहे।