रायपुररेल्वेस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में भव्य परेड का आयोजन

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

*मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता ने रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई*

रायपुर 31 अक्टूबर, 2021

आज दिनांक 31 अक्टूबर,2021 को संपूर्ण राष्ट्र के साथ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में एकता दिवस के रूप में मनाया गयाI
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता ने रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई एवं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल रायपुर मंडल के जवानों ने हिस्सा लिया I राष्ट्रीय एकता दिवस पर महापुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद कर नमन कियाI

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने सत्यनिष्ठा से संकल्प लेने की बात कहीं।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री लोकेश विश्रोई और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

——————————