हाथी हमले में घायल एसपी का गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जाना कुशलक्षेम, आईजी को तत्काल इलाज हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश…
रायपुर।जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण ऊ 03/11/2021 छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के एसपी त्रिलोक बंसल और उनकी पत्नी पर हाथियों ने हमला कर दिया जिसमें एसपी एवं उनकि पत्नी घायल हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बिलासपुर आईजी से दूरभाष में चर्चा कर एसपी एवं उनकी पत्नी का कुशलक्षेम जाना और तत्काल उनके बेहतर इलाज के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

