CMO ने twitter से दी छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी की जानकारी*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 1989 बैच के सीनियर आईपीएस IPS अधिकारी अशोक जुनेजा को छत्तीसगढ़ का नया डीजीपी बनाया गया है। आपको बता दें कि सीएमओ छत्तीसगढ़ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए बताया कि आईपीएस अशोक जुनेजा छत्तीसगढ़ पुलिस की कमान संभालेंगे आपको बता दें कि इससे पहले सीनियर आईपीएस अधिकारी डीएम अवस्थी प्रदेश के DGP थे।

