शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोककला महोत्सव का आयोजन
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज शहीदवीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोककला महोत्सव का आयोजन वर्ष 2021-22 अंतर्गत आदिवासी लोककला नर्तक दलो को राज्य स्तर पर पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने हेतु शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोककला महोत्सव के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती है।
दल अपनी प्रविष्टियों में आदिवासी लोककला (नर्तक) दल का पूर्ण परिचय, आदिवासियों में समाजिक चेतना जागृत करने, तथा सामाजिक उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यो, प्रयासों की विस्तृत जानकारी, यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया गया हो तो उसकी जानकारी उनके उत्कृष्ट कार्य के विषय में कोई प्रतिवेदन प्रकाशित किया गया हो तो उसका विवरण तथा उसकी एक-एक प्रति, सामाजिक चेतना जागृत करने ध्सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उनके कार्य के संबंध में कोई प्रख्यात व्यक्ति एवं पत्र पत्रिकाओं द्वारा टिप्पणी की गई हो तो उसकी सत्यापित प्रति की पूर्ति करते हुए प्रस्तुत कर सकते है।
आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इन्द्रावती भवन, अटल नगर रायपुर 13 अक्टूबर. द्वारा आयोजन से संबंधित विस्तृत विवरण का अवलोकन कार्यालयीन समय में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बिलासपुर के कार्यालय में किया जा सकता है। बिलासपुर जिले में निवासरत आदिवासी लोक नर्तक दल अपनी प्रविष्टियां 15 नवंम्बर समय शाम पांच बजे तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बिलासपुर के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नही किया जाएगा।

