पूर्ण ईशर गौरा महोत्सव 2021 प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आज दिनांक 16 .11.2021 को गोडवाना चौक पांडादाह(खैरागढ़
पूर्ण ईशर गौरा महोत्सव 2021
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आज दिनांक 16 .11.2021 को गोडवाना चौक पांडादाह(खैरागढ़) जिला राजनांदगांव में अपनी अनुशासित रूकि प्रथा परंपरा को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु गोडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ के संयुक्त तत्वावधान में परम श्रद्धेय गोंडवाना गुरूदेव दुर्गे भगत जगत जी एवं करूणामयी दुर्गे दुलेश्वरी जी के सानिध्य में गोंडी रीति नीति के तहत् ” पूर्ण ईशर
गौरा महोत्सव 2021 ” आयोजित किया गया।
”
ईशर गौरा विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाली जिला कोरबा के जनपद पंचायत अध्यक्ष लोकप्रिय परम् वंदनीय तिरूमाय दुलेश्वरी सिदार जी प्रमुख रूप से उपस्थित रही। उन्होंने अपने संदेश में “पूर्ण ईशर गौरा महोत्सव ” पर प्रकाश डालते हुए सांस्कृतिक जग निर्माण हेतु सामाजिक रीति नीति परंपरा को आवश्यक बताया गया। उन्होंने समस्त गोंडीजनों को अपने धर्म, संस्कृति, परंपरा, रीति रिवाज को अक्षुण्ण बनाये रखने, सामाजिक दशा दिशा को सुदृढ़ करने, समाज में फैली भय भ्रम को दूर करने तथा अपने बहुमूल्य संस्कृति, ईष्ट देवी देवता पर आस्था विश्वास रखने, समाज में संगठित व सहयोग की भावना सेकार्य करने का संदेश दिया गया।
जय सेवा

