*देश का पहला कॉरपोरेट बांड एक्सचेंज भारत बॉन्ड ईटीएफ, बेहतर निवेश की तलाश ख़त्म*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज अगर आप बेहतर निवेश की तलाश में है तो सरकार की इस स्कीम को एक बार जरूर जान लीजिये। यह योजना आपके लिए निवेश के दृष्टिकोण से फायदेमन्द साबित हो सकती है. देश का पहला कॉरपोरेट बांड एक्सचेंज भारत बॉन्ड ईटीएफ का तीसरा चरण 3 दिसंबर को खुलेगा. सरकार का इरादा इसके जरिए 10,000 करोड़ रुपये जुटाने का है. यह सब्सक्रिप्शन 9 दिसंबर को बंद हो जाएगा.
इसके अलावा इश्यू का मूल आकार ‘मुक्त ग्रीनशू विकल्प’ के साथ 1,000 करोड़ रुपये का होगा. ईटीएफ की तीसरी किस्त के अप्रैल 2032 में मैच्योर होने की उम्मीद है. भारत बॉन्ड ईटीएफ वित्त मंत्रालय के तहत निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग की एक पहल है और एडलवाइस एमएफ द्वारा प्रबंधित है.भारत बॉन्ड ईटीएफ एक एक्सचेंज ट्रेडेड फंड है, जो सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के बॉन्ड में निवेश करता है. मौजूदा समय में ईटीएफ केवल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के ‘AAA’ रेटिंग वाले बॉन्ड में निवेश करता है. योजना सूचना दस्तावेज पहले ही पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के पास दाखिल किया जा चुका है.

