सामाजिक

स्व.नवल सिंह मंडावी के मूर्ति का अनावरण 21 नवंबर को देवकोट में होगा

Spread the love

*जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के महासचिव, सर्व समाज के संयोजक स्वर्गीय श्री नवल सिंह मंडावी पूर्व कलेक्टर जिला धमतरी के प्रतिमा का अनावरण एवं शांति भोज का कार्यक्रम दिनांक 21 नवंबर 2021, दिन रविवार को दोपहर 1:00 बजे उनके पैतृक गांव देवकोट में रखा गया है ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा जी होंगे। अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम जी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में सोहन पोटाई पूर्व सांसद, अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, शिशुपाल शोरी विधायक कांकेर एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ,रमेश यदु अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व समाज महासंघ, अमित बघेल छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, आर एन ध्रुव प्रांताध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़, हरवंश मिरी अध्यक्ष कंवर महासभा छत्तीसगढ़ ,मोहनसिंह टेकाम प्रांतीय उपाध्यक्ष गोंड महासभा ,श्रीमती कमला देवी नेताम अध्यक्ष रानी दुर्गावती जागृति मंडल, श्रीमती जयलक्ष्मी ठाकुर पूर्व कुलपति बस्तर विश्वविद्यालय, यू आर गंगराले जिला अध्यक्ष गोंड महासभा बालोद की उपस्थिति में संपन्न होगा।