सामाजिक

लोधेशवरधाम छत्तीसगढ में 22 नवबर,2026 को होगा वार्षिक सम्मेलन और युवक-युवती परिचय सम्मेलन

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

महामण्डलेश्वर साध्वी अंबालिका किशोरी वृदावन, लोधी राधिका किशोरी , लोधी ममता किशोरी का होगा संतसमागम…. । . ** दीपावली मिलन समारोह में स्वर कोकिला कल्याणी डहारे, सिंगर रंजीता लोधी की जगराता और लोक गायिका लोधी गंगेश्वरी नागपुरे, शिवानी जंघेल और कन्हैया मस्करे का आवाज गूंजायमान होगा लोधेशवरधाम में …….

रायपुर- लोधेश्वरधाम लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 22 नवंबर 2026 को वार्षिक सम्मेलन, युवक- युवती परिचय सम्मेलन, दीपावली मिलन समारोह एवम स्मारिका प्रकाशन और विमोचन टोल प्लाजा के पास, कुमहारी छत्तीसगढ में आयोजित है । इस कार्यक्रम में बरगी जबलपुर विधायक श्री निरज सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि, वृन्दावन धाम की महामण्डलेश्वर साध्वी अंबालिका किशोरी जी प्रमुख अतिथि, पिछोर मध्यप्रदेश की कथावाचक साध्वी राधिका किशोरी लोधी जी प्रमुख अतिथि, साथ ही अखिल भारतीय लोधी-लोधा-लोध महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण और देशभर के समाजसेवी संस्थान, संगठन,समिति के वरिष्ठजनों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है ।
लोधेशवरधाम के अध्यक्ष सुरेश कुमार सृलाखे ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार होने वाले कार्यक्रम की अपेक्षा इस साल और भी वृहद रूप दिया जा रहा है। सभी स्वजातीय बंधूओं से आव्हान किए है कि अपने -“अपने क्षेत्र से विवाह योग्य युवक- युवतियों का बायोडाटा प्रकाशन के लिए शीघ्रता- शीघ्र भेजे। साथ ही अपने क्षेत्र से प्रतिभावान छात्रों के अलावा उल्लेखनीय कार्य करने वाले समिति, संगठन और संसथाओं की विस्तृत जानकारी दे ताकि उन्हें स्मारिका में उचित स्थान दिया जा सकेगा ।
इस अवसर पर वृन्दावन धाम से साध्वी अंबालिका किशोरी लोधी महामण्डलेश्वर, और साधवी राधिका किशोरी, लोधी ममता किशोरी को आध्यात्मिक वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया । वे महिलाओ को जागृति, नारी शिक्षा और समाजिक दायित्व का बोध करायेगी। इस दौरान वे यंगर्स को पाश्चात्य संस्कृति को त्याग कर सनातन और सामाजिक संस्कृति की शिक्षा, कैरियर बनाने आदि प्रदान करेंगी । इस दौरान लोधी समाज की स्वर कोकिला लोधी कल्याणी डहारे जी नागपुर महाराष्ट्र की मधुर आवाज से अपनी काव्य रचना का पाठ करेंगी । साथ ही जगराता गायिका नारायणगंज से रंजीता लोधी, बालाघाट बेटी और मंडला मध्यप्रदेश की बहू गंगेश्वरी नगपुरे अपनी सुरीली आवाज से कार्यक्रम में चार- चांद लगाएंगी । साथ ही कन्हैया मस्करे बालाघाट मध्यप्रदेश की संगीतमय धूनों से कार्यक्रम का आगाज होगा। छत्तीसगढ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका शिवानी जंघेल राजनांदगांव द्वारा छत्तीसगढ की राजगीत ‘अरपा पैरी की धार, महानदी अपार’ प्रस्तुत की जायेगी । छत्तीसगढ में गठित कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी के तहत लोधेशवरधाम को और भी विस्तारित किया जायेगा । इस परिचय सम्मेलन में देश भर से युवक- युवती शामिल हो रहे है , वे भी अपना परिचय देंगे । लोधेशवरधाम में निर्माणाधीन कार्य तेजी से जारी है । स्वजातीय पदाधिकारीगण,सदस्यगण सहित बंधूओ सहित इस पूनीत कार्य में सहयोग प्रदान कर सकते है। उपरोक्त जानकारी लोधेशवरधाम, लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ के सचिव लोधी प्रहलाद दमाहे ने दी है।