जनजातीय गौरव दिवस के लिए तैयारी … बिलासपुर में कर्मा नृत्य प्रतियोगिता.. जय महामाया कर्मा दल, खजरी रहा प्रथम
भारत सरकार द्वारा 15 नवंबर को धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को “जनजाति गौरव दिवस” घोषित किया है। देश के सभी राज्यों में 15 नवंबर से प्रारंभ सप्ताह को जनजातीय गौरव सप्ताह के रूप में चुनिंदा जगहों पर अलग अलग दिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय विकास प्रदर्शनी, हस्त शिल्प कला मेला, जनजाति समाज प्रमुखों का सम्मान जैसे कार्यक्रम रखा गया है।
इसी तारतम्य में आदिवासी छात्रावास परिसर जरहाभाँठा में आदिम जाति कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की ओर से नृत्य मंडली के चयन हेतु कर्मा नृत्य प्रतियोगिता रखा गया था। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले के चारों विकासखण्ड मस्तूरी, बिल्हा, तखतपुर, और कोटा से एक एक कर्मा दल शामिल हुआ। जिसमें प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय, स्थान क्रमशः जय महामाया कर्मा दल खजरी विकासखण्ड बिल्हा, नव गौरव कर्मा दल खम्हारडीह विकासखण्ड बिल्हा, जय बुढादेव कर्मा दल आमाकोनी, ने प्राप्त किया। जीवन ज्योति कर्मा दल परसापानी विकासखण्ड कोटा को सांत्वना पुरष्कार प्रदान किया गया। पुरष्कार में शील्ड तत्काल प्रदान किया गया। नकद राशि क्रमशः पचास, पचीस, पंद्रह एवं दस हजार रुपये जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक मा. सुशांत शुक्ल जी और अध्यक्षता की आसंदी में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी जी रहे। आदिवासी समाज के जन प्रतिनिधियों में सर्वश्री निरंजन पैंकरा जिला पंचायत सदस्य, मनोहर राज जनपद सदस्य, श्रीमती राजकुमारी प्रभु जगत जनपद सदस्य, मनोज मरावी जनपद सदस्य, देव सिंह पोरते जनपद सदस्य, तथा गणमान्य नागरिकों श्रीमती वंदना उईके, श्रीमती रंगिया प्रधान, श्रीमती शशी ध्रुव, गोपाल सिंह ध्रुव, परमेश्वर कुमार बिंझवार प्रदेश अध्यक्ष बिंझवार समाज, बद्री प्रसाद खैरवार प्रदेश सचिव खैरवार समाज सहित कई सम्मानित जन उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड़ महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यकारी जिला अध्यक्ष बिलासपुर श्री समय सिंह गोंड़, और श्री शिव चरण जगत कोषाध्यक्ष भी आयोजन में सहभागी रहे।

