अपनी विफलताओं को दबाने राज्य सरकार हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला करा रही है : संजय श्रीवास्तव
पार्टी ने की आरटीआई मीडिया प्रभारी पर हमले की निंदा
रायपुर (जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज)। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि दिनांक 15 नवंबर सोमवार को भाजपा सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी गुढिय़ारी निवासी जयराम कुमार दुबे पर कोटा शमशानघाट के समीप सत्तारूढ़ दल के कथित व्यक्तियों द्वारा हमला किया गया। उन्होंने बताया कि श्री दुबे अपने कार से भिलाई की ओर जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजना जैसे नरवा, घुरवा हो यो गौठान, रोका-छेका अथवा गौधन योजना के तहत गोबर खरीदी का मामला हो सभी योजनाओं विफल साबित हो रही है, जिसमें कथनी और करनी का फर्क जमीन स्तर पर ही दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी योजना गोबर खरीदी को लेकर प्राप्त सूचना आधार पर आरटीआई लगाने से प्राप्त जानकारी और उसके सत्यापन के लिए वहां जाने पर बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा होता है। जिसका खुलासा करने पर राज्य सरकार के कथित आदमियों द्वारा हमारे साथियों पर हमलावर हो रहे हैं, जिसे शासन को अपने संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच कर कार्यवाही करना चाहिए। इस दौरान विजय शंकर प्रदेश संयोजक आरटीआई प्रकोष्ठ, जयराम दुबे आरटीआई मीडिया प्रभारी, संजय कोपुलवार सहसंयोजक, मुकेश तिवारी कार्यालय प्रभारी, मंजुल मयंक श्रीवास्तव जिला संयोजक, आलोक दुबे सहमीडिया प्रभारी, विक ल्प नंदा, आशीष अग्रवाल एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

