चित्र भारती राष्ट्रीय लघु फिल्म उत्सव अगले साल फरवरी में
रायपुर (जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज)। भारतीय चित्र साधना का प्रतिष्ठित आयोजन चित्र भारती राष्ट्रीय लघु फिल्म उत्सव 2022 का आयोजन आगामी 18 से 20 फरवरी 2022 को होने जा रहा है। यह कार्यक्रम भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय नवीन परिसर में होगा, जिसमें विभिन्न 10 विषयों पर फिल्में आमंत्रित की गई है। अभ्यर्थी चित्रभारती के वेबसाइट पर 30 नवंबर-21 तक अपनी फिल्म भेज सकते हैं। इस दौरान फिल्मोत्सव से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया गया, जिसमें संयोजक डॉ. सौम्य पाण्डेय, छग फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, गायक सुनील तिवारी, अनिल द्धिवेदी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि फिल्मोत्सव में फिल्म प्रदर्शन के अलावा फिल्म समीक्षा, विमर्श, प्रशिक्षण और सिने सितारों की मास्टर क्लासेज का लाभ भी प्रतिभागियों को मिल सकेगा।

