रायपुर पुलिस द्वारा बी.एस.यू.पी. कालोनी की, की गई चेकिंग
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
विवरण – पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिनांक 18.11.2021 को नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक सुश्री रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारी आमानाका श्री याकूब मेमन व अन्य पुलिस बलों के साथ थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत सोनडोंगरी स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनी की चेकिंग की गई। चेकिंग कार्यवाही के दौरान लगभग 350 से अधिक मकानों को चेक करने के साथ ही निवारत व्यक्तियों का सत्यापन, बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, गुण्डा/निगरानी बदमाशों, वारंटियों, अपराधिक तत्वों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग कर पूछताछ की गई।

