अजजा शासकीय सेवक विकास संघ बेमेतरा के जिलाध्यक्ष हिरऊ राम ध्रुव चुने गए
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला बेमेतरा द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं आदिवासी संगोष्ठी का आयोजन साहू छात्रावास मोहभट्टा रोड बेमेतरा में किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव, अध्यक्षता कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बेमेतरा जे एल ध्रुव, विशिष्ट अतिथि अकबर कोर्राम सेवानिवृत्त डीआईजी, मोहन कोमरे प्रांतीय महासचिव, जयपाल सिंह ठाकुर प्रांतीय सचिव, कबीरधाम जनजाति शासकीय सेवक संघ के जिला अध्यक्ष आसकरण धुर्वे, प्रोफ़ेसर कृषि महाविद्यालय उमेश ठाकुर, सीएमओ देवकर कोमल ठाकुर, सीएमओ मारो आर पी नेताम ,एसडीओ बीएसएनएल सीपी ठाकुर ,आचार्य गोंडी धर्म संस्कृति यू आर ध्रुव, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ अर्जुन सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज मूरित मंडावी, जिला अध्यक्ष गोंड समाज राजकुमार ठाकुर, अध्यक्ष गोंड समाज कुरूद भूपेंद्र ध्रुव, अध्यक्ष गोंड समाज साजा दलवीर सिंह श्याम ,अध्यक्ष आसाराम ध्रुव ,रामसदन नेताम, सुरीत कुमार ध्रुव, सोमनाथ ध्रुव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से बेमेतरा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया संरक्षक जे.एल. ध्रुव, के एस परते, जिला अध्यक्ष हीरउ राम ध्रुव ,उपाध्यक्ष कोमल ठाकुर, गंगाराम ध्रुव, रामचंद्र ध्रुव, श्रीमती मेनका ठाकुर, महासचिव शत्रुघन ध्रुव, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह नेताम, सचिव राजेश ठाकुर, मिथुन कुंजाम ,संयुक्त सचिव अनिल ध्रुव, यू आर ध्रुव, नारायण ठाकुर, संजय ध्रुव, श्रीमती वामन पैकरा, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुंजाम, गौतम ध्रुव, उदय राम ठाकुर, पंचराम मरकाम, कैलाश पडोटी, डॉ अजीत पैकरा, कृष्ण कुमार ध्रुव, धनसिंह ठाकुर, मंशा राम पैकरा, चुन्नू लाल ध्रुव, नरेंद्र ठाकुर, खेम सिंह ध्रुव, केजउ राम राणा, भरत लाल ध्रुव, विनोद धुर्वे ,श्रीमती खेमलता ध्रुव ,श्रीमती अंजलि ठाकुर, श्रीमती पुष्पा ध्रुव मनोनीत किए गए हैं।

