आचारसंहिता लगेगी दुर्ग जिले में जल्द, 3 नगर निगम में है चुनाव*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
दुर्ग जिले के एक नगर पालिका और तीन नगर निगम सहित प्रदेश के 15 निकायों में होने वाले चुनाव की हलचल तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव होने वाले जिलों के कलेक्टर व एसपी से चर्चा की।
निर्वाचन आयुक्त ने सभी कलेक्टरों से कहा कि वे अपने-अपने जिले के निकायों में चुनाव की पूरी तैयारी रखें। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा होते ही उसके अनुसार चुनाव कराए जाएंगे। हालांकि कयास लगाए जा रहे थे कि बुधवार से आचार संहिता लागू कर दिया जाएगा। लेकिन, अभी तक वैसी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें कि दुर्ग जिले के भिलाई निगम, रिसाली निगम, भिलाई चरोदा निगम और जामुल नगर पालिका परिषद के सभी वार्डों में चुनाव होने हैं। इसे लेकर जिला स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। भिलाई निगम से रिसाली निगम अलग होने के बाद दोनों निकायों में परिसीमन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

