रायपुर

हजार मिलों की यात्रा की शुरूआत भी एक कदम से ही होती है‌‌= प्रमोद दुबे

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज प्रदूषण मुक्त रायपुर” के साथ “युद्ध नशे के विरुद्ध” हेतु
जनजागरण अभियान का आगाज 03 दिसम्बर से पुन प्रारभ ।।03 दिसम्बर 2015 से हमने रायपुर शहर को “प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु जनसहयोग से प्रतिमाह की 03 तारीख को “नो व्हीकल डे” अभियान का आगाज किया था जिसका अंजाम भी सार्थक रहा । लोगों में साइकिल चलाने की भावना जागृत हुई और 5 वर्षों में 30,000 हजार से ज्यादा साइकिल बिकी। इस अभियान को पूर्व महापौर एवं नगर निगम के अध्यक्ष श्री प्रमोद दुबे ने शूरू किया था।इसी कड़ी में अब नये अभियान “युवा नशे के विरूद्ध” हेतु रायपुर की जनता का अभियान बनाकर इसे जनआंदोलन का स्वरूप दिया जायेगा।छ ग के प्रसिद्ध फिल्म कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा युवाओं को शपथ दिलाकर ” नशा गुक्त रायपुर अभियान की शुरूआत करेंगे।
साइकिल रैली प्रातः 7.15 बजे सुंदरनगर गेट से प्रारंभ होकर बूढागार्डन के पास समापन होगी जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग सम्मिलित होगे।प्रमोद दुबे ने बताया कि लगभग 71 माह से लगातार इस अभियान को अलग अलग वार्डो में प्रदूषण मुक्त रायपुर’ हेतु वृहद वृक्षारोपण चलाया गया। कोरोना काल में उक्त अभियान को 01 वर्ष के लिये स्थगित रखा गया था जिसे पुनः “युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान को जोडकर प्रारंभ किया जायेगा।
प्रत्येक माह की 03 तारीख को साइकिल रैली निकाल कर रायपुर शहर की बस्तियों में “नशा मुक्त अभियान चलाया जायेगा साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने तथा इससे होने वाले नुकसान के बारे में नु नाटक के माध्यम से संदेश दिया जायेगा।प्रमोद दुबे ने कहा है कि A Journey of thousand miles, Begins with a single step. (हजार मिलों की यात्रा की शुरूआत भी एक कदम से ही होती है) रायपुर शहर को नशा मुक्त करने के लिए शहरवासियों ने पहला कदम उठा लिया है और इसी कड़ी में नये वर्ष में अपने शहर को प्रदूषण मुक्त एवं नशा मुक्त शहर बनाने की दिशा में एक कदम बढायगे। साथ ही माह के 1 दिन पैदल, साइकिल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग कर अपने शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में दृढ निश्चय करेगे।