छत्तीसगढ़ सरकाररायपुर

। राज्य में पदस्थ 7 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

Spread the love

 


रायपुर।  पुलिस प्रशासन में एक बार फिर से सर्जरी हुई है। राज्य में पदस्थ 7 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ नई पदस्थापना दी गई है। इनमें पुष्पेंद्र नायक उप पुलिस अधीक्षक जशपुर को अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद, दिनेश सिन्हा उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर से अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़, गोराचंद पति अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ से उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर, आशीष मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन कबीरधाम को सहायक सेनानी 13वीं वाहनी छसबल कोरबा बनाया गया है।

 

 

इसी तरह से  संजय धु्रव अनुविभागीय पुलिस अधिकारी गरियाबंद को उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन कबीरधाम, चंद्रमा प्रकाश तिवारी उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर को उप पुलिस अधीक्षक पुलिस लाईन रायपुर, मणिशंकर चुद्रा उप पुलिस अधीक्षक पुलिस लाईन यातायात रायपुर को उप पुलिस अधीक्षक यातायात जगदलपुर की नई जिम्मेदारी दी गई है।