छत्तीसगढ़सामाजिक

बेमिसाल बीस बरस 2022 आयोजित करने हेतु अजजा संघ की तैयारी बैठक 25 दिसंबर को*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 25 दिसंबर 2021, शनिवार को कंवर समाज भवन, अय्यप्पा मंदिर के सामने, उदया सोसायटी टाटीबंध रायपुर में प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव की अध्यक्षता में आहूत की गई है। बैठक में संगठन के 20 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन की उपलब्धि, कार्य योजना को इंगित करते हुए प्रांतीय अधिवेशन बेमिसाल बीस बरस 2022 आयोजित करने हेतु स्थान एवं तिथि का निर्धारण किया जाएगा। साथ ही सदस्यता अभियान, विभिन्न संवैधानिक मुद्दों सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। संघ के प्रांतीय महासचिव मोहन लाल कोमरे, सचिव जयपाल ठाकुर सिंह ने सभी प्रांतीय पदाधिकारीयो,कार्यकारिणी सदस्यों, जिलाध्यक्षों को बैठक में अनिवार्य उपस्थिति की अपील किए हैं।