छत्तीसगढ़सामाजिक

*भव्य बड़ादेव सल्ला गागरा रुद्री में स्थापित*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
रूद्रेश्वर महादेव के पुण्य धरा में स्थित ग्राम रुद्री में बड़ादेव सल्ला गागरा स्थापना पर्व आदिवासी गोंड समाज रुद्री के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि श्री अनूप नाग विधायक अंतागढ़ व सदस्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना व उन्नयन विभाग प्राधिकरण छ.ग.,
अध्यक्षता श्रीमती कांति नाग राष्ट्रीय महासचिव गोंडवाना गोंड महासभा महिला प्रभाग, विशिष्ट अतिथि श्री आर. एन. ध्रुव प्रांताध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छ.ग., श्रीमती लोकेश्वरी नेताम सभापति जिला पंचायत गरियाबंद, श्री मानसिंह मरकाम अध्यक्ष आदिवासी गोंड समाज मुडा बेंद्रानवागांव,श्री जोहन कुंजाम कोषाध्यक्ष आदिवासी गोंड समाज मुडा बेंद्रानवागांव ,श्री भोंदू नेताम मुडा संरक्षक आदिवासी गोंड समाज बेंद्रानवागांव,श्री वेदप्रकाश ध्रुव जिला अध्यक्ष युवा प्रभाग गोंड समाज,श्री गजेंद्र साहू पिंकू सदस्य जनपद पंचायत धमतरी,श्रीमती अनीता यादव सरपंच ग्राम पंचायत रुद्री धमतरी,श्री प्रीतम साहू उप सरपंच ग्राम पंचायत रुद्री धमतरी थे। पूजा व्यवस्था श्री नरेश नेताम, श्री धनीराम छेदैहा,रामलाल ध्रुव द्वारा व कार्यक्रम का संचालन तिजेंद्र कुंजाम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री नाग जी द्वारा रुद्री वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज स्थापित सर्वशक्तिमान बड़ादेव की कृपा समस्त ग्रामवासियों पर बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि रुद्री से मेरा गहरा रिश्ता है। बड़ादेव ठाना के विकास हेतु जो भी मदद की आवश्यकता होगी हम सब मिलकर करेंगे। अपने पुराने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि धमतरी में जब मैं थाना प्रभारी था तो मातृ शक्तियों को संगठित कर नशा–मुक्ति हेतु बहुत पहले से संगठित प्रयास प्रारंभ किए थे। जिसके फलस्वरूप कई गांव नशा–मुक्त हो गए थे। श्रीमती कांति नाग ने कहा कि आदिवासी समाज जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने वाला प्रकृति के पुजारी हैं।आर एन ध्रुव ने कहा कि रुद्री में सामाजिक एकजुटता के कारण आज बिना किसी शासकीय मदद के बड़ादेव पेन ठाना का निर्माण संपन्न हुआ है।श्रीमती लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि समय के साथ जो समाज शिक्षा रूपी शेरनी का दूध पिएगा, वह निश्चित रूप से शोषण– अन्याय के खिलाफ दहाड़ेगा। पुजारी नरेश नेताम ने कहा कि आदिवासी समाज भूमि, गगन, वायु, अग्नि,नीर–पानी पंचतत्व बड़ादेव की पूजा करता है।
इस अवसर पर कोविड नियमों का पालन करते हुए श्रीमती सुजाता ध्रुव, श्री विष्णु सिदार, श्रीमती भानबाई पड़ोटी,सरस्वती ठाकुर,नरोत्तम पड़ोटी ,समाज के संरक्षक मनीष मरकाम, सह संरक्षक परस ओटी, अध्यक्ष जगमोहन कुंजाम, उपाध्यक्ष टीकम शोरी,कोषाध्यक्ष नीरज नेताम ,उप कोषाध्यक्ष हीरामन उइके, सचिव संतोष कुंजाम, सहसचिव हेमंत कुमार मंडावी,मुडा सदस्य योगेश मंडावी सहित गोंड समाज रुद्री बस्ती एवं कॉलोनी वासी उपस्थित थे।