सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट डॉ के.एस. चौहान पदोन्नति में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला के मायने विषय पर वर्चुअल मार्गदर्शन करेंगे*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ की अति महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक दिनांक 1 फरवरी 2022, दिन- मंगलवार समय-रात्रि 7.00 बजे से संध्या 8.00 बजे तक आहूत की गई है।
बैठक में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट डॉ के.एस. चौहान जी पदोन्नति में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला के मायने विषय पर मार्गदर्शन करेंगे। इस हेतु व्यापक आंदोलन की तैयारी पर चर्चा। छत्तीसगढ़ में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा 31% लंबित महंगाई भत्ता की मांग को लेकर चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन पर चर्चा किया जावेगा। अन्य मुद्दों पर चर्चा प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव की अनुमति से होगा। संघ के महासचिव मोहन कोमरे द्वारा बैठक में सभी प्रांतीय पदाधिकारी, सदस्यगण, जिला अध्यक्ष गण/ महासचिव, प्रतिनिधियो को अनिवार्य उपस्थिति की अपील किए हैं ।

