ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

फार्मेसिस्ट आयुर्वेद के पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल पूर्ण हो-आर एन ध्रुव

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

*व्यापम द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक भर्ती प्रक्रिया हेतु मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन आदि प्रक्रिया कुछ भी नहीं किया जाना समझ से परे*

छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन संचालित आयुर्वेद योग प्राकृतिक चिकित्सा एवं सिद्ध रायपुर के अधीन संचालित छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न संभागों में आयुर्वेद कंपाउंडर भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन संचालनालय, आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी आयुष छत्तीसगढ़ विज्ञप्ति क्रमांक /1 /स्थापना/ अराज/ 2019/ 3972 रायपुर, दिनांक- 9 सितंबर 2019 के माध्यम से निकाला गया था। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर से ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाना है। इस पद हेतु व्यापम द्वारा दिनांक 4/11/ 2019 को परीक्षा लिया गया। परीक्षा लेने के 6 माह बाद दिनांक 11/06/ 2020 को व्यापम द्वारा परीक्षा परिणाम जारी किया गया। परीक्षा के नतीजे जारी करने में ही 6 माह का समय लग गया। पूर्व में भी इस पद की भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन निकालने के बाद आवेदन करने के उपरांत पूरी भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण में दो बार निरस्त कर दिया गया था। जिससे इस पद हेतु आवेदन किए हुए समस्त अभ्यर्थी को रोजगार की आस में लगे रहने के कारण मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। बार-बार भर्ती प्रक्रिया का निरस्त होने से रोजगार की आस में लगे हुए आदिवासी समाज के बेरोजगार युवाओं के लिए मानसिक पीड़ा का कारण बनता है।
सैकड़ों पदों के लिए अभी जो भर्ती प्रक्रिया हेतु विज्ञापन निकाला गया है ।वह अनुसूचित क्षेत्रों के सीधी भर्ती बैकलॉग पदों के लिए ही निकाला गया है। जिसमें अधिकांश अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति वर्ग के पदों को बैकलॉग से भरा जाना है। व्यापम द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए 2 वर्ष बीत चुके हैं। वित्त विभाग से भर्ती हेतु अनुमति मिलने के बाद भी आज दिनांक तक भर्ती प्रक्रिया हेतु मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन आदि प्रक्रिया कुछ भी नहीं किया जाना समझ से परे है। विभाग के आदिवासियों के प्रति उदासीनता को दर्शाता है।
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव द्वारा पत्र लिखकर आयुर्वेद फार्मासिस्ट भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाते हुए अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रारंभ करने की मांग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग, मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर रायपुर, संचालक आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी आयुष छत्तीसगढ़ से किए हैं।