विद्युत कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज तीसरा दिन
छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ के तत्वाधान में विद्युत संविदा कर्मचारियों द्वारा आयोजितअ अनिश्चितकालीन काम बंद आंदोलन का आज तीसरा दिन है. आंदोलन के दबाव के चलते कंपनीप्रबं द्वारा सघ द्वारा प्रस्तावित दो मांगों पर मंथन कर लगभग लगभग सहमति प्रदान कर दी गई है
इन दो मांगों में कंपनी प्रबंधन द्वारा सर्वप्रथम लाइन परिचालक की भर्ती प्रक्रिया को जल्द के संपन्न कराने हेत सहमति दे दी है, तथा आज दिनांक 11 फरवरी 2022 को पारेषण कंपनी में लाईन
परिचारक की भरती हेतु भती विज्ञापन जारी कर दिया है. यह संघ की बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योकि सघ के आदोलन के पहले कंपनी प्रबंधन अपने उदासीनता का परिचय देते हुए लाइन परिचालक की भर्ती की प्रक्रिया में विलब के ऊपर विलंब करता रहा है, किंतु संघ ने अपने अपनी सक्रियता दिखाते
हुए कंपनी प्रबंधन को अपने कर्मचारी हित का उद्देश्य साक्ष्य करते हुए अपनी एकता का प्रदर्शन किया जिससे यह दोनों मांगे मानने के लिए कंपनी प्रबंधन को विवश होना पड़ा, संघ यह घोषणा
करता है कि यदि शेष 2 मांगों पर भी कंपनी प्रबंधन द्वारा लिखित रूप में सहमति प्रदान कर दी जाती है तो संघ यह आंदोलन स्थगित करने के लिए तैयार है अन्यथा की स्थिति में यह आंदोलन
सुचारू रूप से जारी रहेगा इसके लिए कंपनी प्रबंधन पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगा.

