छत्तीसगढ़रायपुर

नगर निगम की जमीन पर बने अवैध झोपड़ी पर चला बुलडोजर

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
रायपुर। जोन क्रमांक 8 के अधिकारियों ने सोनडोंगरी स्थित मीडिया कर्मी आवासीय परिसर में स्थित अवैध झोपड़ी पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण किया।
बता दे कि नगर निगम जोन क्रमांक 8 ने 1 फरवरी को सोनडोंगरी अवधपारा निवासी गणपत चौधरी को नोटिस दिया था। गणपत ने अवैध तरीके से नगर निगम के जमीन पर झोपड़ी बनाकर कब्जा कर रखा था। जिस पर नगर निगम ने नोटिस देकर 7 दिन का समय दिया था। इस सात दिन में गणपत को उक्त झोपड़ी का वैध दस्तावेज निगम में प्रस्तुत करना था, जो नहीं कर पाया। जिसके बाद जोन 8  कमिश्नरअरुण ध्रुव ने त्वरित कार्यवाही करने का आदेश दिया तब  नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को कॉलोनी परिसर के अंदर स्थित झोपड़ी पर बुलडोजर चलाकर हटवाया गया।