दोषी वकीलों की बर्खास्तगी और 1/4 की सुरक्षा जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक जारी रहेगी हड़ताल-विक्रांत सिंह राठौर
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
रायपुर,15 फरवरी 2022। बूढ़ापारा स्थित धरना स्थल पर राजस्व विभाग के तहसीलदारों, पटवारियों और कर्मचारियों द्वारा आज से विशाल धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। रायगढ़ में जिन नायब तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर से वकीलों ने मारपीट की। उन्होंने बताया कि आरोपी वकीलों को अगर रायगढ़ तहसीलदार सुनील अग्रवाल से दिक्कत थी तो उन्हें उच्च अधिकारियों से शिकायत करनी थी। घटना में 150-200 वकील जब वाचक सिदार और अखिलेश श्रीवास से मारपीट कर रहे थे तो मेरे द्वारा उन्हें जब समझाइश दी जा रही थी तो वकील कोमल साहू द्वारा मुझ पर हमला किया गया। इनकी मांग है कि उक्त दोषी वकीलों की बर्खास्तगी होनी चाहिए। इस प्रकार की घटना सिस्टम के मुंह पर तमाचा है।

