कृषिछत्तीसगढ़ सरकार

पिरदा में शुभारंभ हुआ कृषि इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

ग्राम पिरदा में 15 से 21 फरवरी तक आयोजित हो रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आयोजन शुभारंभ कृषि महाविद्यालय रायपुर इकाई के द्वारा संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ एम पी ठाकुर अधिष्ठाता एवं अध्यक्ष डॉ पी के संगोड़े तथा ग्राम के सरपंच श्री सुभाष कुर्रे डॉ सुबही निषाद वीरेंद्र कोसले जी प्रधान पाठक समस्त ग्राम वासी एवं छात्र छात्राओं एवम बच्चों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ बांसुरी में छत्तीसगढ़ के राज्यगीत से आरंभ हुआ तथा कार्यक्रम समन्वयक डॉ पी एल जॉनसन ने सभी स्वयं सेवकों के मनोबल को स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी वचनों से ओत प्रोत किया । गांव में जागरूकता नारा लगाते हुए आज पिरदा गांव में स्वयं सेवकों ने जनमानस को जागृत किया। अधिष्ठाता डॉ ठाकुर ने समस्त ग्रामवासी को कृषि के समुचित विकास से जोड़ने और सरकार की योजनाओं से लोगो को लाभान्वित होने के लिए स्वयंसेवको की भूमिका पर महत्ता बताई इसी प्रकार डॉ संगोड़े ने ग्राम के सम्पूर्ण विकास में स्वयं सेवकों की सहभागिता को मैं नही तुम के माध्यम से प्रेरणा और अभिप्रेरित कर ग्रामीण विकास को सामाजिक चेतना के विकास के साथ पूर्ण करने के लिये छात्रों को प्रेरित किया।
डॉ सुबही निषाद ने ग्रामीण जनसमुदाय की समस्या समाधान और स्वसहायता समूह को प्रगति की अग्रिम पंक्ति की ओर लाने के लिए कृषि छात्रों को अपनी भूमिका इस सात दिवसीय शिविर में पूर्ण करने की बात कही।
इस कार्यक्रम में बालक इकाई के 50 स्वयं सेवक उपस्थित थे।