जुर्मरायपुर

एक्शन में रायपुर पुलिस:168 बदमाशों को भेजा जेल;SSP प्रशांत अग्रवाल देर रात सड़कों पर निकले, गलियों में दौड़ाकर दबोचे गए चाकूबाज

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

रायपुर की पुलिस मंगलवार को पूरे एक्शन में नजर आई। दरअसल बीते तीन दिनों में चाकूबाजी की घटनाएं और बैजनाथपारा में हुए मर्डर की वजह से पूरा पुलिस अमला बेहद सख्त अंदाज में अपराधियों के खिलाफ सड़क पर उतरा। SSP प्रशांत अग्रवाल ने कॉम्बिंग गश्त (बदमाशों के अड्‌डों पर अचानक रेड, जांच) का प्लान बनाया। शहर के थानों से बेस्ट कॉप्स को साथ लिया। टीम में ASP और DSP स्तर के 500 अफसर और कर्मचारी थे।

मंगलवार रात में खुद SSP प्रशांत अग्रवाल पूरी फोर्स लेकर शहर के उन इलाकों में पैदल निकल पड़े जहां बदमाशों, गांजे का नशा करने वाले, जुआं खेलने वालों का जमावड़ा होता है। पुलिस के इस रौद्र अंदाज को देखकर पुराने बदमाशों में अफरा-तफरी थी। अफसरों ने तंग गलियों में भागकर, घरों के भीतर घुसकर इन अपराधियों को पकड़ा। इनसे पूछताछ करके तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस को 16 बदमाशों के पास से चाकू मिले, 148 संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई की गई, कुछ अवैध शराब और जुआ के मामले में पकड़ा गया। कुल 168 अपराधियों को पकड़कर पुलिस रात तक बसों के जरिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेजती रही।

इन इलाकों की गलियों में घुसी पुलिस
500 अफसर और पुलिसकर्मी सिविल लाइन, कोतवाली उरला के संवेदनशील हिस्सो में घुसे। टीमें चुनाभट्टी नर्मदापारा राजबंधा मैदान, ताजनगर, दलदल सिवनी, खपराभट्टी, खालबड़ा तथा गोगांव क्षेत्र में गई। संजय नगर व मठपारा के क्षेत्रों जोगी बंगला, ईदगाह भाटा कुकुर बेड़ा व भाठागांव बस स्टैंड क्षेत्र में अड्‌डेबाजी कर रहे संदिग्ध लोग और पुराने बदमाशाों के खिलाफ एक्शन लिया गया है।