रायपुर

0एमआईसी सदस्य श्री सुन्दर लाल जोगी ने वार्ड 26 के खालबाड़ा मिराज पेट्रोल पंप के पास तुंहर पार्षद तुंहर दुवारी शिविर लगाकर जनसमस्याएं सुनीं0

Spread the love

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अध्यक्ष श्री सुन्दर लाल जोगी ने नगर निगम रायपुर के दानवीर भामाशाह वार्ड नम्बर 26 के खालबाड़ा मिराज पेट्रोल पंप के पास के क्षेत्र में तुंहर पार्षद तुंहर दुवारी शिविर लगाकर सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, निराश्रित पेंशन, राशन कार्ड, परिवार सहायता से सम्बंधित जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना एवं सम्बंधित नगर निगम अधिकारियों को वार्डवासियों की समस्याओं का शीघ्र नियमानुकूल निदान जनहित में प्राथमिकता से करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया. शिविर स्थल पर वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री सुन्दरलाल जोगी ने वार्ड के निवासियों को राशन कार्ड वितरित किये. राशन कार्ड में नाम जोड़ने, काटने की कार्यवाही हेतु आवेदन जमा करवाये, निराश्रित पेंशन एवं परिवार सहायता योजना से सम्बंधित आवेदन जमा करवाये. पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री जोगी ने शिविर में लोगों से जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका यथासंभव निदान करवाने के प्रति वार्डवासियों को आश्वास्त किया.आज शिविर स्थल पर नगर निगम उपायुक्त श्री ए. के. हलधर एवं जोन क्रमांक 2 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया उपस्थित थे. वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य ने वार्ड क्रमांक 26 के विभिन्न स्थानों पर स्वयं खड़े होकर सफाई मित्रों की गैंग लगवाकर नालियों की विशेष अभियान चलाकर सफाई करवाते हुए कचरा एवं गन्दगी निकालकर स्वच्छता जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कायम करवाई. वार्ड नम्बर 26 के क्षेत्र में मच्छरों पर कारगर नियंत्रण हेतु एन्टी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान चलवाया.