जुर्मरायपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर महोदय के निर्देशन पर अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

 

🔸 *जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध शराब कोचिये व खुले स्थान में पीने व पिलाने वाले 106 लोग गिरफ्तार*

🔸 *कार्यवाही में कुल 52 अवैध शराब कोचियों को 1084 पौव्वा शराब के साथ किया गया गिरफ्तार*

🔸 *खुले स्थान पर बैठकर शराब पीने व पिलाने वालों 54 लोग गिरफ्तार*

🔸 *कुल अभियान कार्यवाही में 1,08,400=00 कीमत की शराब जप्त की गई, लगातार जारी है अभियान*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में आज जिले में अवैध शराब बेचने वालों तथा खुले स्थान पर पीने एवं पिलाने वालों के विरुद्ध रायपुर पुलिस के द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 106 लोगों को 1084 पौव्वा शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जिनसे ₹108400 कीमत की शराब जप्त की गई ।

आज जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध सघन कार्यवाही करते हुए कुल 52 शराब कोचियो को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया इनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए विधि सम्मत कार्यवाही की गई.

इसी प्रकार थाना क्षेत्रों में खुले स्थान में शराब पीने वालों तथा अवैध रूप से शराब पिलाने वालों के विरुद्ध भी रायपुर पुलिस के द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 54 लोगों पर कार्यवाही की गई जिनके विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की गई।

अवैध शराब बनाने एवं बेचने वालों के विरुद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।