रायपुर

डीकेएस अधीक्षक डॉ क्षिप्रा शर्मा की हठधर्मिता से कर्मचारी हताश संघ करेगा अधीक्षक को हटाने की मांग

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रति प्रतिनिधिमंडल ने आज डी के एस अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर क्षिप्रा शर्मा से भेंट कर डीकेएस के समस्त कर्मचारियों के अनुभव प्रमाण पत्र देने एवं आयुष्मान भारत अंतर्गत स्टाफ को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के विषय पर चर्चा शुरू की l
प्रतिनिधि मंडल में शामिल अश्वनी गुर्देकर संभाग अध्यक्ष सुमित दुबे जिला अध्यक्ष एस एस सोनी प्रदेश सचिव सतीश पसेरिया जिला संयोजक अर्चना गुप्ता अध्यक्ष नरेश नेताम ने जब चर्चा शुरू की इसी दौरान डॉक्टर शिप्रा शर्मा ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के समक्ष यह कहा कि मैं अभी माइग्रेन से ग्रसित हूं वह उसकी दवाइयां ले रही हूं, और यदि किसी अन्य संस्था में दैनिक वेतन कर्मचारी व संविदा कर्मचारियों को अनुभव प्रमाण पत्र प्रदान किया गया हो तो वह मुझे साक्ष्य स्वरूप प्रत्यक्ष रूप से प्रस्तुत करें l इसी चर्चा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जब उन्हें अवगत कराया कि हमारे स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत जितने भी संस्था हैं उन संस्थानों में दैनिक वेतन एवं संविदा कर्मचारियों के द्वारा जितने भी वर्ष सेवा दी गई है उसका कार्यानुभव प्रमाण पत्र दिया गया है l मौखिक चर्चा के दौरान इसी बीच अधीक्षक छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल जो की शासन से मान्यता प्राप्त संघ है एवं सदैव कर्मचारी हितों पर अग्रणी रहा है उनके ऊपर आवेश में आते हुए उनके द्वारा सीधा-सीधा यह आरोप लगाया गया कि संघ प्रतिनिधि ब्लैकमेल कर दबाव डालने की कोशिश ना करे l इससे संघ प्रतिनिधियों के द्वारा अधीक्षक को यह भी कहा गया कि कर्मचारी हितों की मांग करना कोई ब्लैकमेल नहीं होता है आप किसी अन्य अस्पताल में पूछ ले, इस पर भड़कते हुए अधीक्षक ने कहा कि मैं किसी की संस्था की अधीक्षक से नहीं पूछूंगी कि तुम्हारी संस्था में अनुभव प्रमाण पत्र दिया गया है या नहीं क्योंकि सभी मेरे जूनियर हैं l यदि स्वास्थ्य कर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री या अपर मुख्य सचिव या आयुक्त चिकित्सा शिक्षा या संचालक चिकित्सा शिक्षा से लिखित में आदेश करवा कर देंगे तो ही अनुभव प्रमाण पत्र मेरे द्वारा प्रदान किया जाएगा l क्योंकि अनुभव प्रमाण पत्र प्रदान करना नियम men नहीं है l आयुष्मान अंतर्गत प्रोत्साहन राशि कर्मचारियों को देने के लिए विगत अप्रैल माह में शासन ने डीकेएस को आदेशित किया है किंतु आज दिनांक तक डीकेएस कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई है इसे तत्काल दिए जाने की मांग पर अधीक्षक द्वारा अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए साफ-साफ यह कह दिया गया कि सभी डॉक्टर को भी नहीं दिया जा रहा है तो आपके कर्मचारियों को भी दिया जाना संभव नहीं है l गैर तलब है कि इस तरह एक तरफ सरकार नई भर्ती कर रही है लेकिन पूर्व से कार्य दैनिक वेतन एवं संविदा को अनुभव प्रमाण पत्र के अभाव में के कारण सैकडों युवा परेशान हो रहे हैं इससे उनका भविष्य अंधकार में हो रहा है अवगत होगी कि डीकेएस में मात्र 16 कर्मचारी नियमित है बाकी के लगभग 350 कर्मचारी दैनिक वेतन या संविदा में कार्यरत हैं l अस्पताल प्रबंधन के कर्मचारी विरोधी एवं इस अड़ियल रवैया के कारण कर्मचारियों में भारी हताशा एवं आक्रोश व्याप्त हो गया है इसके कारण अति शीघ्र शासन प्रशासन से अधीक्षक को हटाने की मांग की जाएगी l