हजारों की उपस्थिति में गोंडवाना समाज की महत्वपूर्ण बैठक
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
दिनांक 27.02.22 दिन रविवार को सामाजिक मुद्दों को लेकर सम्माननीय राजा लाल टारकेश्वर खुसरो जी के निवास प्रांगण गंडई जिला राजनांदगांव में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति, छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ एवं क्षेत्रीय समाज प्रमुखों की उपस्थिति में प्रांतीय बैठक आयोजित की गई.
बैठक में सम्माननीय राजा तिरु. लाल टारकेश्वर शाह खुशरो जी, सर्व तिरुमाल चंद्रभान नेताम, सोनऊ मांडवी (अध्यक्ष), लच्छन मरकाम, सिया मांडवी जी (संरक्षक), गौकरण कुंजाम, गजानंद नुरुटी, अश्वनी ध्रुव, प्रीतम छेदेहा,जिला एवं ब्लाक पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में सामाजिकजनों की उपस्थिति रही.
इस दौरान सामाजिक लोगों द्वारा आगामी खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में सम्माननीय राजा साहब की दावेदारी को लेकर भी चर्चा हुई, कहा गया कि उनकी पार्टी के प्रति समर्पण, निष्ठा, सम्मान व क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सम्माननीय राजा लाल टारकेश्वर शाह खुसरो जी को टिकट मिलना ही चाहिए, टिकट मिलने पर समाज पूरी ऊर्जा एवं एकजुटता के साथ विजयी बनाने की दिशा में कार्य करेगा, क्योंकि यह पूरा क्षेत्र राज परिवार का रियायत क्षेत्र रहा है व राज परिवार तथा समाज का झुकाव पूर्व से ही कांग्रेस के प्रति बना हुआ है, जिस पर सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक सहमति व्यक्त किये .
जय सेवा, जय जोहार 

