Tuesday, June 9, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़रायपुर

नियम विरुद्ध पदोन्नति लेने वाले सभी अधिकारी कर्मचारी होंगे रिवर्ट -आर एन ध्रुव

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
छत्तीसगढ़ में प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों के लंबित 14 सूत्रीय मांगों के निराकरण के संबंध में अपना पक्ष रखने बाबत राज्य स्तर पर गठित कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस श्री मनोज पिंगुआ जी की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में बैठक आहूत की गई ।ज्ञात हो इस हेतु 27 अक्टूबर 2021 को प्रथम चरण की बैठक आहूत की गई थी। उसी तारतम्य में श्री कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक के नेतृत्व में सभी मान्यता प्राप्त संगठन के प्रांताध्यक्ष की उपस्थिति में सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में अपनी बात रखते हुए अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हाईकोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या कर पदोन्नति में आरक्षण नियम की अनदेखी करते हुए जितने भी नियम विरुद्ध सामान्य वर्ग के अधिकारी कर्मचारी पदोन्नत हुए हैं सभी रिवर्ट होंगे। इसलिए भविष्य में पदोन्नति में आरक्षण नियमों का पालन करते हुए प्रक्रिया पूरी की जाए। श्री पिंगुआ जी ने कहा कि विभिन्न विभागों के अलग-अलग समस्याओं को लेकर विभाग प्रमुख एवं सचिव के साथ बैठक आहूत कर समस्याओं का विधानसभा सत्र के बाद निराकरण किया जावेगा। पुरानी पेंशन की बहाली, लंबित महंगाई भत्ते दिए जाने, लिपिक संवर्ग के वेतन विसंगति के निराकरण, अनियमित कर्मचारियों को नियमित किए जाने, राज्य सरकार के घोषणा पत्र में उल्लेखित चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान स्वीकृत किए जाने, चतुर्थ श्रेणी कार्यभारित आकस्मिक सेवा के कर्मचारियों को नियमित पदों पर पदस्थापना कर समायोजित किए जाने, प्रदेश के पटवारियों को पदोन्नति एवं लैपटॉप की सुविधा प्रदान किए जाने, पेंशनरों को त्वरित पेंशन भुगतान हेतु 20 वर्षों से लंबित राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 को विलोपित किए जाने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुआ। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त पंचायत संगठनों के प्रांताध्यक्ष के साथ अजाक्स के प्रांताध्यक्ष डॉ लक्ष्मण भारती, अजजा शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के कोषाध्यक्ष एन.आर. चंद्रवंशी, प्रांतीय सदस्य सोमेश्वर पात्र, राजेश चटर्जी प्रांतीय सचिव ,मनीष मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष, सत्येंद्र देवांगन प्रदेश अध्यक्ष, हरि शर्मा उपप्रांताध्यक्ष, दिलीप झा प्रांताध्यक्ष, पंकज पांडे प्रांताध्यक्ष, अजय तिवारी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश कुमार प्रांताध्यक्ष, तुलसी साहू प्रांताध्यक्ष, रमेश कुमार सिंह ठाकुर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, शंकर वराठे प्रांताध्यक्ष, अश्वनी कुमार वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, डॉ विनय राजपूत प्रांतीय सचिव, योगेश चौरे प्रांतीय महामंत्री, बीएल भारद्वाज प्रदेश अध्यक्ष टार्ज़न गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष ,संतोष कुमार वर्मा, रवि गढ़पाले, डॉ अमित मिरी, जिला महासचिव रायपुर कैलाश नेताम सहित बड़ी संख्या में संगठन के लोग उपस्थित थे।