छत्तीसगढ़सामाजिक

अंगारमोती की ख्याति फैल रही है दूर-दूर तक -पी.एस. एल्मा

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
आदिशक्ति मां अंगारमोती ट्रस्ट गंगरेल की होली मिलन के साथ आवश्यक बैठक धमतरी जिला के कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा जी के विशेष आतिथ्य व ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जीवराखन लाल मरई जी के अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में चैत्र नवरात्रि की तैयारी के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। इस वर्ष आदिशक्ति मां अंगारमोती में चैत्र नवरात्रि प्रारंभ 2 अप्रैल को संध्या 5:00 बजे से होगा। पंचमी कार्यक्रम 6 अप्रैल बुधवार को रखी गई है। अष्टमी हवन का कार्यक्रम 9 अप्रैल संध्या 4:00 बजे आहूत है। सर्व मनोकामना हेतु श्रद्धालुओं के लिए ज्योति प्रज्वलन हेतु पंजीयन प्रारंभ किया गया है। तेल ज्योति शुल्क ₹ 1101 व घी ज्योति शुल्क ₹ 1301 रखा गया है। मां अंगारमोती के दर्शन पश्चात होली अवसर पर सभी लोगों के खुशहाली की कामना करते हुए ट्रस्ट समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए जिले के कलेक्टर श्री एल्मा जी ने कहा कि मां अंगारमोती की ख्याति दूर-दूर तक फैलती जा रही है। मां अंगारमोती के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को समुचित सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जावेगी। उन्होंने प्रांगण क्षेत्र के निरीक्षण पश्चात कहा कि ट्रस्ट समिति श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल, प्रसाधन, पार्किंग सुविधा और दुकानों को व्यवस्थित कर लें।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव आर.एन. ध्रुव, सह सचिव ढालूराम ध्रुव, कोषाध्यक्ष ओंकार नेताम, पुजारी गण ईश्वर नेताम, सुधेसिंह बांका मरकाम, तुकाराम मरकाम, वरिष्ठ सदस्य सरजू राम ठाकुर, सरजू राम परते, मनराखन ठाकुर, मानसिंह मरकाम, अर्जुन सिंह कोर्राम, जयपाल सिंह ठाकुर, विष्णु नेताम, भूपेंद्र ध्रुव, हुलारसिंह कोर्राम, श्रीमती नंदा ध्रुव, गणेश्वर ध्रुव, श्रीमती बुधन्तीन ध्रुव, श्रीमती गीता नेताम श्रीमती शशि ध्रुव सहित सामाजिक मुखिया गण श्री कुलंजन सिंह मंडावी, जोहन कुंजाम, कमल ध्रुव, युवा प्रभाग के अध्यक्ष वेद प्रकाश ध्रुव, तीजेंद्र कुंजाम उपस्थित थे।