विधायक अनूप नाग द्वारा राजाराव बाबा जी का पारंपरिक पूजा कर छग के सुख, शांति, समृद्धि की कामना किए*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
कांकेर जिला के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न गांव से सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग छत्तीसगढ़ योजना आयोग के सदस्य श्रीमती कांति नाग एवं विधायक अंतागढ़ श्री अनूप नाग जी के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से भेंट हेतु राजा राव पठार में राजाराव बाबा की पूजा अर्चना पश्चात रायपुर प्रस्थान किए। इस अवसर पर विधायक श्री नाग जी द्वारा राजाराव बाबा जी का पारंपरिक पूजा करते हुए छत्तीसगढ़ के सुख, शांति, समृद्धि की कामना किए। आर एन ध्रुव द्वारा संपूर्ण आदिवासी समाज के मनोकामना पूर्ति की मांग बाबाजी के समक्ष रखे।

