छत्तीसगढ़ सरकार

सीएम भुपेश बघेल पहुंचे मां महामाया के दरबार…. मत्था टेका और लिया आशीर्वाद..

Spread the love

महामाया के दर्शन कर प्रदेश में अमन चैन की कामना की आज चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन सीएम भुपेश बघेल निर्धारित कार्यक्रम के तहत महामाया देवी दर्शन के लिए रतनपुर पहुंचे। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला हेलीपेड पर पहुंचा कांग्रेस नेताओं के द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया उसके बाद उस का काफिला मंदिर परिसर में ब्लाँक अध्यक्ष रमेश सूर्य के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एंव पुष्प हार से स्वागत किया ,वही सीएम बघेल ने भी अपने चाहने वाले कार्यकर्ताओं को निराश नहि किया और उनसे जाकर मुलाकात किया मुलाकात करने के बाद सीधे देवी दर्शन के लिए मंदिर के गर्भगृह पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना की मां के दरबार में मत्था टेका और छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना किया मुख्यमंत्री के साथ कृषि एंव जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने भी महामाया देवी में मत्था टेका इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, कमिश्नर संजय अलंक, कलेक्टर सारांश मित्तल, एसपी पारुल माथुर, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमिटी बिलासपुर विजय के सरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, महापौर रामशरण यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी एंव कांग्रेस के नेता एंव कार्यकर्ता गण मौजूद रहे मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ गए