गोंड़ समाज के महाधिवेशन बोडरा बांधा में हजारों की संख्या में समाजिक जन उपस्थित होंगे
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
अखिल भारतीय अमात गोंड महासभा का महाधिवेशन 16 एवं 17 अप्रैल 2022 को स्थान बोडरा बांधा विकासखंड फिंगेश्वर में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल की मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम की तैयारी हेतु ग्राम बोडरा बांधा में बैठक आहूत की गई। जिसमें दोनों दिनों का अतिथियों का चयन, सभा स्थल चयन, हेलीपैड, पेयजल व्यवस्था, भोजन व्यवस्था सामाजिक जनों के ठहरने की व्यवस्था आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। ज्ञात हो यह महासभा 5 साल बाद रोटेशन के आधार पर फिंगेश्वर राज में हो रहा है। जिसके कारण समाज में भारी उत्साह है। महासभा में विभिन्न सामाजिक, संवैधानिक,आर्थिक एवं गोंडी संस्कृति के संरक्षण संवर्धन पर चर्चा किया जावेगा। महासभा द्वारा निर्णय लिया गया कि इस ऐतिहासिक दिन को महोत्सव के रूप में मनाते हुए गांव में काम बंद रखा जाएगा एवं प्रत्येक घर से सामाजिक जनों को अनिवार्य रूप से कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की गई है। इस कारण कार्यक्रम में गरियाबंद जिले के साथ उड़ीसा राज्य से भी हजारों की तादाद में सामाजिक जन उपस्थित होंगे। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष ओंकर शाह जी,लोकेन्द्र कोमर्रा राष्ट्रीय महासचिव,आर एन ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष अ.ज.जा. सेवक संघ, कृष्ण कुमार ठाकुर राजपरिवार,यशवंत सोरी महासचिव,खेदुराम नेगी उपाध्यक्ष,छत्तरसिंह ठाकुर ,लोकेश्वरी नेताम अध्यक्ष महिला प्रभाग, गुजरात कमलेश सलहकार, दयाराम नागेश सलहकार,रंजीत सिह ठाकुर छुरा राज अध्यक्ष,बल्दाऊ नेताम फिगेश्वर राज अध्यक्ष,ईश्वर सोरी,बिशेलाल ठाकुर,कन्हैया लाल ठाकुर,गुलाब सिह नेताम ,बुधराम मरकाम, टार्जन कोमर्रा,टाकेश्वर मरकाम,खेलन नागेश,भागसिंह कोमर्रा,परस राम सोरी,सुदामा ठाकुर, भोगेन्द्र कोमर्रा सहित महासभा के सभी कोर ग्रुप कार्यकरणी सदस्य मौजूद थे।

