मनोरंजनसामाजिक

अंगारमोती में अष्टमी हवन के साथ नवरात्र महोत्सव संपन्न

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

सांस्कृतिक कार्यक्रम लहर गंगा को सबने सराहा
आदिशक्ति मां अंगारमोती प्रांगण गंगरेल में अष्टमी हवन पर्व का कार्यक्रम हजारों श्रद्धालु जनों की उपस्थिति में हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए धमतरी के विधायक श्रीमती रंजना दीपेंद्र साहू जी द्वारा मां अंगार मोती से क्षेत्रवासियों के सुख शांति समृद्धि की कामना किए। छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के सदस्य श्रीमती कांति अनूप नाग ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, माता की कृपा से हूं। मां अंगारमोती से विनती करता हूं कि आप सबकी मनवांछित मनोकामना माता पूरा करें। ट्रस्ट के अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई जी द्वारा नवरात्र महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मां अंगारमोती का आभार प्रकट किये। दाऊ कृष्ण कुमार गुप्ता,निर्मल बरड़िया द्वारा भी संबोधन किया गया। ट्रस्ट के सचिव आर एन ध्रुव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भविष्य में भी सबको माताजी के सेवा हेतु तन-मन -धन से सहयोग की अपील किये। इस अवसर पर पुराणिक साहू कृत लहर गंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो देर रात तक चला। अलग-अलग विधाओं में प्रस्तुत कार्यक्रम की सबने सराहना किए।
इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पंकज ध्रुव, सहसचिव ढालूराम ध्रुव, कोषाध्यक्ष ओंकार नेताम, पुजारी गण ईश्वर नेताम, सुधेसिंह बांका मरकाम, तुकाराम मरकाम, वरिष्ठ सदस्य रामजी ध्रुव, कोमल ठाकुर, सरजू राम ठाकुर, सरजू राम परते, मनराखन ठाकुर, शिवचरण नेताम, बलिराम ध्रुव, मानसिंह मरकाम, छेद प्रकाश कौशिल, अर्जुन सिंह कोर्राम, माधव सिंह ठाकुर, जयपाल सिंह ठाकुर, डॉ एआर ठाकुर, सुदर्शन ठाकुर, विष्णु नेताम, भूपेंद्र ध्रुव, हुलारसिंह कोर्राम, पी आर नेताम, लखनलाल ध्रुव, अकबर राम कोर्राम, नकुल नेताम श्रीमती नंदा ध्रुव, गणेश्वर ध्रुव, श्रीमती बुधन्तीन ध्रुव, श्रीमती गीता नेताम, श्रीमती शशि ध्रुव, ललित ठाकुर, समारू नेताम, श्रीमती अनीता ध्रुव समाज प्रमुख कमल नारायण ध्रुव, वेद प्रकाश ध्रुव, तिजेंद्र कुंजाम सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे।