आमसभा एवं निर्वाचन सम्पन्न
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
टिकरापारा मंडल देवांगन समाज के द्वारा 1 मई 2022 दिन रविवार को स्थान – माँ परमेश्वरी भवन गभरापारा मठपारा में *आमसभा एवं पदाधिकारियों का निर्वाचन* का आयोजन रखा गया था इस कार्यक्रम में टिकरापारा मंडल देवांगन समाज अंतर्गत लगभग 200 देवांगन जन उपस्थित हुए थे
आम सभा मे निम्नांकित विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए
1 -: सुबह 1 बजे माँ परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभआरम्भ किया गया
2 -: सुबह 1.20 बजे कोषाध्यक्ष के द्वारा आय-व्यय प्रस्तुतिकरण किया गया जिसे सर्व सम्मति पास किया गया
3 -: 2 बजे अध्यक्ष भूपेंद्र देवांगन के द्वारा भगवानी देवांगन जी को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं नरेंद्र देवांगन,यदुनंदन देवांगन, संतराम देवांगन और श्रीमती सेवती देवांगन को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया तत्पश्चात वर्तमान पदाधिकारियों के कार्यकाल को भंग करने की घोषणा अध्यक्ष के द्वारा किया गया
4 -: 2 .30 भोजन अवकाश किया गया
5 -: 3 बजे निर्वाचन कार्य आरम्भ करते हुए चुनाव अधिकारी ने पूरे मंडल के सदस्यों से निवेदन किया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी पद ले लिए चुनाव लड़ सकता हैं इक्षुक व्यक्ति यह से नामांकन फार्म ले सकते हैं इस पर पूरे मंडल में नामंकन फार्म लेने एक भी व्यक्ति नही आया और समाज के ही एक सदस्य दशरथ देवांगन जी ने ये प्रस्ताव लाया की वर्तमान पदाधिकारियों ने जब अथक परिश्रम कर आज हमारे मंडल में 3 वर्ष में लगभग 15 लाख का विकाश कार्य किया हैं इससे हम मंडल वाले संतुष्ट है और इन लोगों को इनके अच्छे कार्य के चलते 3 वर्ष का एक कार्यकाल और देना चाहिए जिसके समर्थक लक्ष्मी देवांगन जी बने और इन दोनों का समर्थन सभी समाज जानो ने हाथ उठाकर ताली बजाते हुए किया
इसके बाद चुनाव अधिकारी जी ने सभी नियमो का पालन करते हुए सभी 7 पदाधिकारियों से नामांकन शुल्क लेकर नामांकन दाखिल किया और सभी को नामंकन भरने के लिए 30 मिनट का समय दिया गया जब कोई सामने नही आया तो चुनाव अधिकारी जी ने दशरथ देवांगन के प्रस्ताव को सामने रखकर सबकी राय जानी सभी ने वर्तमान पदाधिकारियों को पुनः निर्वाचित घोषित करने पर सहमति जताई और सर्वसम्मति से टिकरापारा मंडल देवांगन समाज का निम्नलिखित पदाधिकारियों को *निर्विरोध निर्वाचित* घोषित किया गया
अध्यक्ष-: भूपेन्द्र देवांगन जी
उपाध्यक्ष-: चम्पालाल देवांगन जी
सचिव-: मनोहर देवांगन जी
कोषाध्यक्ष -: संजू देवांगन जी
सहसचिव-: रामशरण देवांगन जी
कार्यकारिणी-: चंद्रभान देवांगन जी
कार्यकारिणी-: ओमप्रकाश देवांगन जी
5 -: 4 बजे वर्तमान पदाधिकारियों का शपथग्रहण कराया गया और चुनाव अधिकारियों के द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और चुनाव कार्य पूर्ण होने की घोषणा किया गया और आगे का कार्य वर्तमान पदाधिकारियों को सौप गया
अध्यक्ष महोदय ने तुरंत कार्यभार संभालते हुए सबसे पहले नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के द्वारा सभी 5 चुनाव अधिकारियों का स्मृतिचिन्ह और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया उसके बाद महिला मंडल का भी गठन किया गया जिसमे
अध्यक्ष-: दीपा देवांगन
उपाध्यक्ष-:सेवती देवांगन
सचिव-: लक्ष्मीन देवांगन
संरक्षक-: रूखमणी देवांगन
इत्यादि को टिकरापारा मंडल महिला देवांगन समाज के पदाधिकारी के रूप में मनोनीत किया गया
6 -: 4.30 बजे मांढर निवासी पिन्टु देवांगन के द्वारा दिए गए आवेदन पर चर्चा हुई जिसपर सहमति नही बनने पर समाज ने दोनों को स्वतंत्र घोषित किया कि आप अपनी स्वेच्छा से कार्य कर सकते हैं और इस प्रकरण को समाज से खारिज किया जाता हैं इस पर दोबारा कोई चर्चा नही होगी
अंत मे अध्यक्ष भूपेंद्र देवांगन के द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों और चुनाव अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पूरे समाज के उपस्थित सदस्यों का सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया गया

