प्रत्येक गांव में प्रकृति शक्ति बड़ादेव ठाना स्थापित हो-नीलकंठ टेकाम
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
केंद्रीय गोंड समाज सक्ती राज, जैजैपुर, मालखरौदा, डभरा की दो दिवसीय चतुर्थ महासभा सेंदुरस, मालखरौदा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर, उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, अध्यक्षता श्री नीलकंठ टेकाम (आईएएस) संचालक कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़ शासन, विशिष्ट अतिथि श्री केशव चंद्रा जी विधायक जैजैपुर, श्री आर एन ध्रुव राष्ट्रीय सचिव गोंडवाना गोंड महासभा के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री यादव जी ने कहा कि गोंड़ समाज का वैभवशाली इतिहास रहा है। समाज की मांग पर गोंड़वाना भवन हेतु राशि देने की घोषणा किये। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री टेकाम जी ने कहा कि गोंडवाना गोंड महासभा देश की बहुत बड़ी ताकत है। प्रत्येक गोंडियन जन को महासभा से जुड़ने के साथ प्रत्येक गांव में प्रकृति शक्ति बड़ादेव ठाना स्थापित करने समाज से अपील किये। विधायक श्री चंद्रा जी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं प्रत्येक दुख-सुख में समाज के साथ हूं। उन्होंने कहा कि देश में तीन करोड़ के आबादी वाले गोंड़ समाज को सत्ता में हर हाल में आना चाहिए। विधायक निधि से सामाजिक भवन हेतु राशि देने की घोषणा किये। आर.एन. ध्रुव जी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जो समाज सबसे ज्यादा संगठित है। उसकी बातों को दुनिया की कोई भी ताकत अनसुनी नहीं कर सकता। कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्रीमती विद्या सिदार सभापति द्वारा एवं आभार प्रदर्शन जागेश्वर सिदार जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महासभा के बिलासपुर संभाग के संयोजक रामचंद्र ध्रुव,गोंडवाना गोंड महासभा जांजगीर चांपा के जिला अध्यक्ष सरवन सिदार, जिलाध्यक्ष अजजा संघ मनमोहन सिंह गोंड़, भरत लाल मार्को, अनूप सिंह धुर्वे, त्रिलोकी मार्को, नारायण सिदार सहित हजारों की तादाद में समाजिक गण देर रात तक कार्यक्रम में उपस्थित थे।

