विद्यालय/ महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर जी एस यू ने SDM महोदय जी को ज्ञापन सौंपा
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन ब्लॉक डौण्डी जिला बालोद के द्वारा 02/06/2022 दिन गुरुवार को छात्रों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण कराये जाने के लिए एसडीएम महोदय जी को तहसील कार्यालय डौण्डी जिला बालोद छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति मांगों को लेकर ज्ञान दिया गया। जिसमें प्रमुख रुप से अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रों को सत्र 2020-21और 2021-22 की रुकी हुई छात्रवृत्ति को आवंटित कराने हेतु मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने आए छात्रों ने बताया कि बाहरवीं पास आउट होने के बाद भी उनका पिछले सत्र का छात्रवृत्ति अभी तक नहीं मिला हैं एवं तमाम ऐसे ग्यारहवीं, बाहरवी एवं कॉलेज के अध्य्यनरत छात्र/ छात्रा हैं जिनके पूर्व सत्र एवं वर्तमान सत्र की छात्रवृत्ति रुकी हुई हैं जिसे जल्द से जल्द छात्रों की छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। उपरोक्त मांगों पर जल्द से निराकरण नहीं होता है तो गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन ब्लॉक डौणडी जिला बालोद (छत्तीसगढ़) उग्र आंदोलन करेगा। इस दौरान गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन ब्लॉक डोण्डी जिला बालोद के पदाधिकारी जिलाध्यक्षu सुनील कुरैटी, ब्लॉक सचिव पवन गोटा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष राधिका हिड़को, गोंडवाना समाज के अध्यक्ष आत्माराम कौडो साधना सोरी, जयस मण्डावी, तुलेश्वर हिचमी, दुलेश्वरी कोरेटी, निरा कोरेटी, नेहा नेताम, दिकाक्षा मण्डावी, वंदना कांगे ज्ञापन सौंपते वक़्त उपस्थित रहें।

