खेलछत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम ज़ोन चार के कर्मचारी शैलेंद्र मिश्रा जी ने भी हिस्सा लिया

Spread the love

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर जगह मनाया जा रहा है इसी कड़ी ने रायपुर नगर निगम ज़ोन चार के कर्मचारी शैलेंद्र मिश्रा जी ने भी हिस्सा लिया साथ ही कहाँ की हर किसी को अपने जीवन के कुछ पल निकालकर प्रतिदिन योग करना चाहिए इससे शरीर मन दोनो स्वस्थ रहता है आपको बता दे की इसका आयोजन निगम द्वारा किया गया था जिसमें सभी कर्मचारीयों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया यह प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमन्त्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी नें 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि”योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।”श्री नरेन्द्र मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासभा
जिसके बाद 21 जून को “अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस” घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को “अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस” को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमन्त्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।