वीरांगना महारानी दुर्गावती की 459वी बलिदान दिवस 24 जून को रुद्री में
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
गोंडवाना की साम्राज्ञी, मुगलों से लोहा लेने वाली महान वीरांगना महारानी दुर्गावती जी की 459 वी बलिदान दिवस कार्यक्रम आदिवासी गोंड समाज रुद्री द्वारा 24 जून, दिन शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे से बाजार चौक रुद्री आयोजित है ।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री लोकेंद्र सिंह राष्ट्रीय महासचिव गोंडवाना गोंड महासभा,अध्यक्षता श्री आर.एन. ध्रुव प्रांताध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छग,श्री डॉ जी एस ठाकुर संचालक श्री गणपति अस्पताल रुद्री रोड धमतरी, श्री डॉ चंद्रशेखर धुर्वा संचालक यश डायग्नोसिस रुद्री रोड धमतरी, श्री मानसिंह मरकाम अध्यक्ष आदिवासी गोंड समाज मुड़ा क्षेत्र बेंद्रानवागांव,श्री जोहन कुंजाम कोषाध्यक्ष आदिवासी गोंड समाज मुड़ा क्षेत्र बेंद्रानवागांव, श्रीमती गीता नेताम प्रांतीय उपाध्यक्ष महिला प्रभाग,श्रीमती सुजाता ध्रुव उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला धमतरी,श्री गजेंद्र साहू पिंकू सदस्य जनपद पंचायत धमतरी, श्रीमती अनीता यादव सरपंच ग्राम पंचायत रूद्री धमतरी,श्री प्रीतम साहू
उप सरपंच ग्राम पंचायत रूद्री धमतरी ,श्री तिलक ध्रुव प्रांतीय कोषाध्यक्ष वाहन चालक संघ
होंगे। कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील आदिवासी गोंड समाज रुद्री के संरक्षक मनीष मरकाम,सह संरक्षक परस ओटी, अध्यक्ष जगमोहन कुंजाम, उपाध्यक्ष टीकम सोरी, कोषाध्यक्ष नीरज नेताम ,उप कोषाध्यक्ष हीरामन उईके, सचिव संतोष कुंजाम, सह सचिव हेमंत कुमार मंडावी, मुड़ा सदस्य योगेश मंडावी द्वारा की गई है।

