ईस्टकोस्ट रेलवे, सम्बलपुर रेल मंडल के टिटलागढ़-सीकीर सेक्शन मे दूसरी लाइन एवं टिटलागढ़- केसिंगा सेक्शन मे तीसरी लाइन कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियां प्रभावित रहेगी
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
ईस्ट कोस्ट रेलवे, सम्बलपुर रेल मंडल के टिटलागढ़-सीकीर सेक्शन मे दूसरी लाइन एवं टिटलागढ़- केसिंगा सेक्शन मे तीसरी लाइन का कार्य किया जाएगा । इसके फलस्वरूप कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विस्तृत विवरण इस प्रकार है :-
परिवर्तित मार्ग से रवाना होने वाली गाड़ियां
(1) दिनांक 15 जुलाई, 2022 को पूरी से चलने वाली 20857 पूरी – साईं नगर शिरडी संबलपुर टिटलागढ़ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सम्बलपुर-ईब –बिलासपुर- रायपुर होकर जाएगी।
*री-शेड्यूल्ड होने वाली गाड़ियां*
(1) गाड़ी संख्या 18573 विशाखापट्टनम -भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 07 एवं 14 जुलाई 2022 को अपने निर्धारित समय 5:25 बजे के स्थान पर 3 घंटे 30 मिनिट रीशेड्यूल होकर विशाखापट्टनम से सुबह 8:55 पर रवाना की जाएगी
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता हैं

