गोंडवाना गोंड महासभा की बैठक 10 जुलाई को वनश्री रायपुर में*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा की अति–आवश्यक बैठक वनश्री रेस्ट हाउस रायपुर में दिनांक 10 जुलाई 2022, दिन– रविवार को दोपहर 1:00 बजे से प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री नीलकंठ टेकाम जी (आईएएस) संचालक कोष एवं लेखा छ.ग. शासन की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति में आहूत है। बैठक में विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाने हेतु स्थल चयन, अतिथि चयन एवं कार्यक्रम की रूपरेखा ,गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजन हेतु कैलेंडर जारी करने, नव मनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा किया जावेगा।
महासभा के प्रांतीय महासचिव आर एन ध्रुव द्वारा बैठक में सभी राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों, प्रांतीय पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों , महिला प्रभाग, युवा प्रभाग की उपस्थिति हेतु अपील किए हैं ।

