गोंडवाना महासभा ने प्रस्ताव किया “आदिवासी धर्म “कोड
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
छत्तीसगढ़ गोंडवाना महासभा के प्रांतीय कार्यकारणी के बैठक महत्वपूर्ण विषयों को लेकर 31 मई को रायपुर वृन्दावन हाल में संपन्न हुआ। 1.गोंडवाना समाज ने आगामी जनगणना में आजादी के पूर्व की तरह अलग धर्म कोड की मांग करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे प्रस्ताव अनुरूप आदिवासी धर्म कालम लिखने का प्रस्ताव हुआ।
2. गोंड समाज में धर्मांतरण को लेकर चिंता जाहिर किए और अपने रीति रिवाज परम्परा (कस्टमरी लॉ) को सही मानते हुए किसी भी अन्य धर्म में जाने वाले को सामाजिक रूप से समझ बुझा कर वापस लाया जाएगा ताकि सामाजिक व्यवस्था न बिगड़े। जरूरत पड़ने पर आवश्यक सामाजिक कार्यवाही भी की जाएगी।
3. आगामी परिसीमन पर विशेषज्ञों ने आगाह किए कि समाज को अपना जनगणना में ध्यान देना होगा सलवा जुडूम और विस्थापन पलायन के चलते आदिवासियों की संख्या कम हो रहा उस शासन को आगाह करन होगा । विधान सभा लोकसभा सीट के सीमांकन को ध्यान देना हो ।
4. आरक्षण पर समाज हर स्तर में आंदोलन करेंगे । पदोन्नति में आरक्षण पर शासकीय सेवक संघ द्वारा प्रस्तावित 11 जून के आंदोलन में सामाजिक मुद्दों को जोड़ते हुए महासभा ने समर्थन दिया।
5. अन्य संवैधानिक अधिकारों एवं परंपरागत अधिकारों रिवाजों का पालन करने हेतु निर्णय लिए।
6 . वर्तमान कार्यकरणी को सर्व सहमति से आगामी कार्यकाल के लिए पुनः अनुमोदित किया गया। अध्यक्ष श्री अकबर राम कोर्राम ,कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चंद्र श्याम,उपाध्यक्ष विनोद नागवंशी, उम्मेदराम गंगराले , महासचिव तरुण नेताम , कोषाध्यक्ष मोहन लाल कोमरे, सचिव जयपाल ठाकुर, महिला अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, अंगार मोती ट्रस्ट धमतरी अध्यक्ष जीवरखान मराई सहित सभी पदों को सहमति बना रिक्त पदों का पूर्ति की जाएगी।
प्रस्तावित सभी मुद्दों को पालन और प्रचार के लिए प्रदेश स्तरीय अलग अलग समिति बनाया जाएगा।
महासभा के बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्षत रामचंद्र नेताम , राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सुशीला नेताम , राजा यशवंत राज, बस्तर संभागीय अध्यक्ष सुमेर सिंह, श्रीमती आशा ध्रुव, श्रीमती अकदा ठाकुर ,वेदवती दरियो, जयपाल सिंदराम, फूल कमरे, तामेश्वरी ठाकुर , अनुसूया , डॉ अंबिका नागवंशी, जिला अध्यक्ष प्रेम लाला कुंजाम, माधव ठाकुर , सी आर राज, गजराज टेकाम , अंजोर सिदार, मोहित मांडवी, जगदीश सिदार, मनबहल सिंह कुंजाम सहित सभी जिला , ब्लॉक स्तर सामाजिक प्रमुख उपस्थित रहे सहभागी बने।

