गोड़वाना स्टूडेंट्स यूनियन ब्लॉक डौडी के द्वारा 7 सूत्रीय मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडीलोहारा ज्ञापन सौंपा गया
गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन जिला बालोद छत्तीसगढ़ इंडिया जिला अध्यक्ष सुनील कुरेटी के निर्देशानुसार गोड़वाना स्टूडेंट्स यूनियन ब्लॉक डौडी के द्वारा 7 सूत्रीय मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडीलोहारा ज्ञापन सौंपा गया
विषयांतर्गत लेख है कि छात्रों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है अतः छात्रों के समस्या को देखते हुए जल्द निराकरण इसी 30 दिवस के अंतर्गत नहीं किया जाता है तो गोड़वाना स्टूडेंट्स यूनियन छत्तीसगढ़ प्रदेश व जिला एवं ब्लॉक जिला स्तरीय आन्दोलन करेगा जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी
सात सूत्रीय समस्या आपके समक्ष निम्न है:-
(१) सत्र दो हजार अट्ठारह दो हजार उन्नीस 2020-2021 2022 की अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रों की छात्रवृत्ति जल्द ही प्रदान करें
(२) राजस्थान में हुए दलित छात्रा पर हुए अत्याचार करने वाले पर शख्त कार्यवाही करते हुए दोषी को दंड एवं एक करोड़ का मुआवजा दिया जाये|
(३) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में चार अनुसूचित जनजाति छात्रो का मौत हुआ उसका सीबीआई जांच हो
(४) स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में लाटरी सिस्टम बंद किया जाये
(५) अनुसूचित जनजाति छात्रो को मिलने वाली छात्रवृत्ति प्रक्रिया में २.५० लाख रुपए कि आयु सीमा सम्पात किया जाये तकी सभी एस टी छात्राओं को छात्रवृत्ति मिल सकें
(६) प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास प्रतापपुर खोरमा अधिक्षिका पुजा गुप्ता द्वारा अकास्मिक स्थापना भृत्य उर्मिला सिंह को अपने कक्ष बुलाकर बोली की तुम मेरे खिलाफ नेतागिरी करेंगी तमतमाते हुए साली कुती कमिनी लंगड़ी गोडीन आदिवासी निज जैसे शब्दो का प्रयोग की है अतः महोदय जी अधिक्षिका पुजा गुप्ता को तत्काल नौकरी से बर्खास्त किया जाए
(७) जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ के अन्तर्गत ब्लॉक सहसपुर लोहारा में सौ सीटर शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक बालिका छात्रावास की मांग
अतः महोदय जी उपरोक्त समय पर जल्द से जल्द निराकरण किया जाये
जिसमें उपस्थिति गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन जिला बालोद जिला कोषाध्यक्ष पार्वती कोर्राम युनियन स्टूडेंट्स ब्लॉक डौडी उपाध्यक्ष तुलेश्वर हिचमी ब्लॉक सचिव पवन गोटा गोड़वाना स्टूडेंट्स यूनियन सर्कल करियाटोला उपाध्यक्ष बरखा ध्रुवे वंदना दर्रो गोड़वाना समाज ब्लॉक डौण्डी युवा प्रभाग अध्यक्ष धनु नुरेटी गोड़वाना समाज ब्लॉक डौण्डी महिला युवा प्रभाग अध्यक्ष डिम्पल उइके संजीव टेकाम दीपक सहारे उपस्थिति थे

