गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह कोर्चे जी के द्वारा राष्ट्रीय कोर कमेटी व राष्ट्रीय संचालक मंडल के साथ विचार मंथन के पश्चात राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जैसा कि गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन कोयतूर भारत के अनेक राज्यों में संचालित है। गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन अपने नियमावली के तहत छात्र छात्राओं के हित के लिए कार्य करती है। शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार ,संस्कृतिक सामाजिक विषयों को लेकर गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन धीरे धीरे संपूर्ण कोयतुर भारत में यूनियन को विस्तार करने के लिए अग्रसर है। अभी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड उड़ीसा उत्तर प्रदेश तेलंगाना महाराष्ट्र बिहार आसाम मैं गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन अपने बेहतर कार्यों के लिए जाना जाता है इसी को देखते रहिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है ताकि सुचारू रूप से अनेक प्रांतों में गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन अपने पूरे दमखम के साथ काम करता रहे ।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों का नाम इस प्रकार है। कौशिकी उइके जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश से,चंदन गोंड मरकाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उड़ीसा से, जय मान मरकाम राष्ट्रीय सचिव उड़ीसा से,रविंद्र मडकामी राष्ट्रीय समन्वयक उड़ीसा से,रचना धुर्वे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मध्य प्रदेश से,डॉ महेंद्र शैयाम राष्ट्रीय प्रवक्ता छत्तीसगढ़ से, अनुज बेसरा राष्ट्रीय प्रवक्ता झारखंड से, नरेश बेसरा राष्ट्रीय संयोजक झारखंड से,अशोक नायक राष्ट्रीय लिंक ऑफिसर उड़ीसा से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिया गया है ।

